फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक कर्मियों ने की मेडिकल जांच की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर आदर्श त्रिपाठी कानपुर। पंजाब नेशनल बैंक प्रोग्रेसिव एम्पलाइज एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बैंक कर्मचारियों और ग्राहकों को कोरोना संक्रमण से बचाने के इंतजाम करने की मांग की है। एसोसिएशन के अध्यक्ष एनसी गुप्ता और मंत्री अनिल सोनकर ने सोमवार को मंडल प्रमुख रंजना खरे से मिलकर कर्मचारियों व बैंक के ग्राहकों को संक्रमण से बचाने के लिए सभी शाखाओं को थर्मल स्क्रीनिंग मशीन, फेस शील्ड, पीपी ई किट उपलब्ध कराने की मांग की। पदाधिकारियों ने कहा कि नोडल एजेंसी के माध्यम से सभी शाखाओं को प्रतिदिन सेनीटाइज करवाया जाए। सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की रैंडम कोरोना की जांच करवाने, स्टाफ को सैनिटाइजर, मास्क, ग्लव्स खरीदने के लिए 1000 रुपए देने की मांग की गई। इस पर मंडल प्रमुख ने थर्मल स्क्रीनिंग मशीन, सैनिटाइजर, मास्क व ग्लब्स खरीदने के निर्देश अधिकारियों को दिए। गुप्ता ने कहा कि लॉक डाउन हटने के बाद बड़ी संख्या में ग्राहक शाखाओं में आएंगे। ऐसे में सुरक्षा के उपाय अपनाना बेहद जरूरी है। संगठन के प्रांतीय सहायक महामंत्री पंधारी लाल ने विपरीत परिस्थितियों में कार्य कर रहे बैंक कर्मियों को लॉक डाउन अवधि तक प्रत्येक 6 दिन में 1 दिन का अतिरिक्त वेतन देने की भी मांग रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें