डेरापुर। कस्बे की एक बैंक शाखा में गुरुवार को मैनेजर व महिला कैशियर के बीच विवाद हो गया था। महिला कैशियर ने मैनेजर पर छेड़छाड़ व मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अब बैंक मैनेजर ने भी महिला कैशियर पर मारपीट व धमकी का केस दर्ज कराया है।
महिला कैशियर ने उसी दिन मैनेजर हरदीप यादव पर छेड़छाड़ व मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अब मैनेजर हरदीप यादव ने महिला कैशियर के खिलाफ केस दर्ज कराया है। मैनेजर का आरोप है कि जबरदस्ती चेक पर साइन कराने का दबाव बनाने लगी। हस्ताक्षर नहीं किए तो थप्पड़ मारते हुए धमकाया। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि दोनों की ओर से मिली तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। विवेचना के आधार पर कार्रवाई की गई है।