कानपुर। बुढ़ियाघाट निवासी सैफ, रियाज और सलीम ने लोडर की बैटरी चोरी होने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जांच के दौरान पुलिस को सीसीटीवी में जिलाबदर अपराधी चोरी करते दिखा। थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि रविवार को जाजमऊ से आरोपी राजा रब्बानी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस और हत्या के प्रयास सहित कई गंभीर धाराओं में 12 प्राथमिकी दर्ज है। आरोपी राजा पुलिस पर भी हमला कर चुका है। (संवाद)