फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा का बेवफा चाय वाला: प्रेमी जोड़ों के लिए 15 रुपये का प्याला, प्यार में धोखा खाए वाले को 10 रुपये में

Sat, 12 Nov 2022 07:15 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

बेरोजगारी का दंश झेल रहे बेरोजगार लवलेश ने अनोखी चाय की दुकान शुरू की है। यह चाय की दुकान आमजन के लिए आकर्षण का विषय बनी हुई है। दरअसल, यहां प्रेमी जोड़ों के लिए खास चाय उपलब्ध है। साथ ही, प्यार में धोखा खाने वाले दिलजलों के लिए भी चाय उपलब्ध है।
विज्ञापन
बेवफा चाय वाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चाय की दुकान या फिर चाय बेचने वाले की चर्चा यदि होती है, तो आमजन का दिमाग एक दम से देश के प्रधानमंत्री की ओर चला जाता है। बांदा जिले में पंडित जवाहरलाल नेहरू डिग्री कॉलेज के मैदान के पास एक बेरोजगार ने अनोखी चाय की दुकान खोली है, जो इन दिनों चर्चा का विषय बनी है।

विज्ञापन

बता दें कि दुकान का नाम “बेवफा चाय वाला है”, जिसे लवलेश पाटिल ने शुरू किया है। वो बताते हैं कि इस दुकान की अपनी विशेषता है। यहां चाय तो अच्छी मिलती ही है। साथ में लोगों के गम भी दूर होते हैं। मेरा प्रयास है लोगों को अच्छी साफ सुथरी और टेस्टी चाय मिले।
उन्होंने बताया कि दुकान का नाम जानबूझकर रखा है, ताकि लोकप्रियता में इजाफा हो। इससे कोई कहानी नहीं जुड़ी है। दुकान पर प्रेमी जोड़ों के लिए 15 रुपए की चाय और प्यार में धोखा खाने वाले को 10 रुपए की चाय है। आने वाले समय अलग नाम और अलग फ्लेवर भी दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोग करते हैं तारीफ
लोगों का कहना है कि लवलेश्न  चाय की दुकान नाम गजब का रखा है। ये नाम सुनते ही लगता है वहां जाओ और चाय पियो। लोग सुबह से ही इस दुकान पर आना शुरू हो जाते हैं और देर शाम तक यहां भीड़ लगाते हैं। लोगों का कहना है कि लवलेश चाय भी बहुत अच्छी पिलाते हैं। कई लोगों ने इस दुकान की कहानी सोशल मीडिया पर भी शेयर की है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें