फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda: गिट्टी भरा ट्रैक्टर खंती में पलटने से महिला की मौत, दो घायल

Sun, 23 Nov 2025 10:53 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
गिट्टी भरा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खंती में पलट गया। हादसे में महिला की दबकर मौत हो गई। जबकि दो महिलाएं घायल हो गईं। उन्हें नरैनी सीएचसी में भर्ती कराया गया है। कालिंजर थाने के रेहुंची मगदा पुरवा से रविवार रात साढ़े नौ बजे एक ट्रैक्टर गिट्टी लेकर कस्बे की ओर जा रहा था। रंज नदी के घाट के ऊपर हनुमान मंदिर के पास मोड़ पर तेज गति होने के कारण ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खंती में पलट गया। इसमें रेहुंची गांव की 45 वर्षीय कलिया पत्नी भूरा यादव की दबकर मौत हो गई। जबकि दो महिलाएं हीरामनी व सुनीता घायल हो गईं। वह खेत से धान की फसल की रखवाली कर हादसे के समय घर लौट रही थीं। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। ग्रामीणों ने मामूली रूप से घायल दोनों महिलाओं को सीएचसी पहुंचाया है। पुलिस को घटना की सूचना दी गई है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें