फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda: पिता ने पैसे की मांग पूरी नहीं की तो नदी पुल से युवक ने लगा दी छलांग, मौत

Sun, 23 Nov 2025 06:06 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
मौके पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पिता ने पैसों की मांग पूरी नहीं की तो पुत्र ने बागै नदी पुल से छलांग लगा दी। उसका शव पुल के नीचे पड़ा मिला। नरैनी कोतवाली क्षेत्र के जमवारा गांव निवासी अमरनाथ रैकवार ने बताया कि उसके पुत्र दिनेश (22) ने रविवार की सुबह करीब आठ बजे गांव से दो किलोमीटर दूर कालिंजर थाना क्षेत्र के रामनगर गांव की बागै नदी पुल से छलांग लगा दी। पिता ने बताया कि दिनेश उससे 300 रुपये खर्चे के लिए मांग रहा था। उसने उसे 150 रुपये दिए थे। इसी से नाराज होकर उसने यह कदम उठाया है। पिता अमरनाथ कालिंजर में पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में बागवान पद पर तैनात है। पिता ने बताया कि दिनेश उसके साथ ही रहता था। रात में खाना खाकर सो गया था। सुबह पता नहीं चला कि कब वह निकल गया। दो भाइयों में छोटा था। कालिंजर थाना इंस्पेक्टर सुखराम सिंह ने बताया कि नशे की हालत में पुल से कूदकर खुदकुशी करना प्रतीत हो रहा है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें