फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda: चार लाख रुपये कीमत के 22 किलो सूखे गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Thu, 28 Aug 2025 12:03 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में दोनों गांजा तस्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

चिल्ला पुलिस ने अंतरराज्जीय दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 22 किलो सूखा गांजा बरामद किया है। आरोपी मध्य प्रदेश के रास्ते से गांजे की खेप लाते थे। इसे आसपास के जनपदों में बेचते थे। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज व क्षेत्राधिकारी राजवीर सिंह गौर ने बताया कि चिल्ला थाना पुलिस ने तिंदवारी मोड़ पर पपरेंदा तिराहे से चित्रकूट जिले के भरतकूप थाना क्षेत्र के पहरा गांव निवासी धर्मेन्द्र सिंह उर्फ पंजाबी व संजय सिंह उर्फ मोनू को चार लाख रुपये कीमत के 22 किलो सूखा गांजे के साथ पकड़ लिया। ये आरोपी मध्य प्रदेश के रास्ते से सूखा गांजा की खेप को बांदा लाते थे और आसपास के जनपदों में बेचते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें