फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा: आमने सामने दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत, दोनों बाइकसवारों की मौत

Tue, 01 Sep 2020 02:37 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
सड़क हादसे में दो बाइकसवारों की मौत - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के बांदा में पैलानी थाना क्षेत्र के महाकालेश्वर मंदिर से लगभग 400 मीटर आगे दो बाइक सवारों के आपस में टकरा जाने से दोनों बाइक सवारों की मौत हो गई। जिसमें एक बाइक सवार जालौन निवासी पवन वर्मा बताया जा रहा है। वर्तमान में वह नरैनी थाने में सिपाही के पद पर कार्यरत है। दूसरा बाइक सवार रोहित सिंह पुत्र शिवदार बांदा के इटवां का रहने वाला है। सोमवार शाम लगभग 6:30 बजे बाइक से दुर्घटनाग्रस्त हो गए। पुलिस की सहायता से दोनों को जिला चिकित्सालय भेजा गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें