फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda: दहेज के लिए गर्भवती को फोन से दिया तीन तलाक, पीड़िता ने पति समेत सात के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट

Sun, 28 May 2023 05:31 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

यूपी के बांदा जिले में दहेज की मांग पूरी न होने पर पति ने गर्भवती को घर से निकाल दिया। साथ ही फोन कर तीन तलाक दे दिया। पीड़िता ने सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले में दहेज की मांग पूरी न होने पर गर्भवती को मारपीट कर घर से निकाल दिया और चाचा के मोबाइल फोन पर तीन तलाक दे दिया। गर्भवती ने चिल्ला थाने में पति समेत सात ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। चिल्ला थाना क्षेत्र के सादीमदनपुर गांव निवासी गुलप्सा (27) का निकाह 28 अगस्त 2022 को सादीमदनपुर गांव के अजहरूद्दीन से हुआ था। गुलप्सा सात माह की गर्भवती है।
विज्ञापन


पति कोलकाता में बेल्ट का कारोबार करता है। गुलप्सा ने चिल्ला थाने में दी तहरीर में बताया कि निकाह के दो-तीन महीने बाद से ही ससुराली चेन और पांच लाख रुपये की मांग करने लगे। मांग पूरी न करने पर मारपीट कर उसे मायके भेज दिया। कई बार पंचायतें भी हुईं। हर बार सुलह होती रही। गुलप्सा ने बताया कि कुछ दिन पहले पति कोलकाता से घर आया। उसने 25 मई को उसे पीटा और घर से निकाल दिया।

उसी दिन शाम को गुलप्सा के चाचा के मोबाइल पर ननदोई अलाउद्दीन ने फोन किया। अलाउद्दीन से फोन लेकर उसे तीन तलाक दे दिया। थानाध्यक्ष प्रभुनाथ सिंह ने बताया कि गुलप्सा की तहरीर पर पति, सास, दो जेठ, दो ननद और ननदोई के खिलाफ मुस्लिम विवाह अधिकारों की सुरक्षा अधिनियम और दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज की गई है। विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें