फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda: पन्ना टाइगर रिजर्व में बाघिन का कंकाल मिला, मौत का कारण स्पष्ट नहीं, जांच के लिए भेजे गए नमूने

Thu, 02 Feb 2023 04:23 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
पन्ना टाइगर रिजर्व में विचरण करती बाघिन (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा जनपद की सीमा से सटे मध्य प्रदेश के पन्ना रिजर्व टाइगर में 17 वर्षीय बाघिन का गुरुवार को कंकाल मिला है। मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। विशेषज्ञों के अनुसार इसकी मौत करीब 10 से 12 दिन पहले होने की आशंका है। जनपद से लोग बड़ी संख्या में पन्ना टाइगर पहुंचते हैं। इसके चलते बाघिन की मौत से लोग व्यथित हैं। रेडियो कॉलर लगा होने के बाद भी इतनी देरी से बाघिन की मौत होने की बात पता चलने से वन कर्मियों की लापरवाही भी सामने आई है। मौत का कारण पता लगाने के लिए नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें