फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda: मोबाइल चार्जर लगा रही किशोरी की करंट से मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Thu, 18 May 2023 07:33 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

यूपी के बांदा जिले में स्विच बोर्ड में मोबाइल चार्जर लगाते समय करंट की चपेट में आई किशोरी की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले के अतर्रा में स्विच बोर्ड में मोबाइल चार्जर लगाते समय करंट लगने से किशोरी की मौत हो गई। वह प्रधान की भतीजी थी। परिजन पोस्टमार्टम कराए बिना शव घर ले गए। कोतवाली क्षेत्र के महोतरा गांव निवासी दीपिका उर्फ शिवानी (16) गुरुवार को दोपहर घर में स्विच बोर्ड में मोबाइल का चार्जर लगा रही थी। अचानक हाथ में करंट लगने से अचेत होकर गिर गई।

विज्ञापन


परिजन उसे सीएचसी लेकर गए। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजन थाने में सूचना दिए बिना शव को घर ले गए। पिता राजेश ने बताया कि वह पांच बहनों और दो भाइयों में सबसे बड़ी थी। इसी साल हाईस्कूल की परीक्षा प्रथम श्रेणी में पास की थी। पिता मजदूरी करते हैं। वह महोतरा प्रधान विमला अवस्थी की भतीजी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें