फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda: महिला को सर्प ने सातवीं बार डसा, पति ने अस्पताल में कराया भर्ती

Thu, 17 Jul 2025 08:03 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

यूपी के बांदा जिले के एक महिला को सात बार सांप काट चुका है। सातवीं बार डसने पर पति ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती रोशनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घर की नाली साफ कर रही महिला को गुरुवार को सातवीं बार सर्प ने डस लिया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। बिसंडा थाना क्षेत्र के मानस चौक बिसंडा निवासी धर्ममणि ने बताया कि उसकी पत्नी रोशनी (35) गुरुवार को सुबह अपने घर की नाली साफ कर रही थी। तभी वहां निकले सर्प ने उसकी अंगुली में डस लिया। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां उसे एंटी स्नैक इंजेक्शन लगाया गया। पति धर्ममणि ने बताया कि करीब सात साल से प्रत्येक बारिश के मौसम में पत्नी को सर्प डसता है। करीब सात बार यह हो चुका है। वह कई बार देव स्थानों में दिखा चुका है, लेकिन सर्प उसका पीछा नहीं छोड़ रहा है। पति की यह बातें जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों के लिए कौतुहल का विषय रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें