फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda: जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी के बैरक की देर रात तलाशी, सुबह भाई ने की थी मुलाकात

Mon, 01 Aug 2022 10:58 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार के बैरक की डीएम अनुराग पटेल व एसपी अभिनंदन ने देर रात तलाशी ली। बताते चलें कि रविवार सुबह मुख्तार के भाई व सांसद अफजाल अंसारी मुख्तार से जेल में मिलने पहुंचे थे।  
विज्ञापन
बांदा जेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले में मंडल कारागार जेल में बंद मुख्तार अंसारी की बैरक में रविवार देर रात डीएम अनुराग पटेल व एसपी अभिनंदन ने औचक छापेमारी की। इस दौरान कई कैदियों व बंदियों से पूछताछ की गई। गौरतलब हो कि रविवार को मुख्तार के भाई व सांसद अफजाल अंसारी मुख्तार से जेल में मिलने पहुंचे थे। 

विज्ञापन


इस दौरान प्रशासन को शक हुआ कि सांसद भाई के द्वारा बैरक में कुछ संदिग्ध वस्तुएं पहुंचाई जा सकती हैं। जांच के दौरान कुछ भी आपत्तिजनक न मिलने पर सभी अधिकारी वापस लौट गए। अधिकारियों ने बताया कि जेल में सबकुछ ठीक है। सब सकुशल चल रहा है। कोई भी संदिग्ध चीज बरामद नहीं हुई है। 

विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें