फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda: तेज रफ्तार स्कूली वैन अनियंत्रित होकर खाई में पलटी, 8 बच्चे घायल, मची चीख-पुकार

Wed, 15 Mar 2023 03:23 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

यूपी के बांदा जिले में एक स्कूली वैन हादसे का शिकार हो गई। घटना में आठ छात्र-छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
खाई में पलटी स्कूली वैन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले में बबेरू कोतवाली क्षेत्र के भभुवा गांव मोड के पास तेज रफ्तार स्कूली वैन अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। जिससे लगभग 8 छात्र-छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को निकालकर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। प्राथमिक उपचार के बाद तीन छात्राओं को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अन्य छात्रों का इलाज किया जा रहा है।

विज्ञापन


कस्बे के सनराइज पब्लिक इंटर कॉलेज की मैजिक वैन मरका से छात्रों को लेकर बबेरू स्कूल आते समय भभुवा गांव मोड़ के पास अनियंत्रित होकर बगल की खाई में पलट गई। जिसमें सवार 8 छात्र-छात्राएं घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें