फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda: बीच सड़क खराब हुई स्कूली बस, बच्चों ने लगाया धक्का

Wed, 11 Feb 2026 07:52 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

बीच सड़क बस खराब होने से मुख्य बाजार में घंटों जाम लगा रहा। बस को किनारे खड़ा कराने के बाद यातायात बहाल हो सका। 
विज्ञापन
बीच रास्ते खराब हुई बस को धक्का लगाते छात्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नरैनी कस्बे में मंगलवार को लगने वाले साप्ताहिक बाजार के दौरान बेलाकन्नी माता स्कूल, पड़मई की स्कूल बस अचानक खराब हो गई। इससे मुख्य मार्ग पर करीब आधा घंटा जाम की स्थिति बनी रही। मंगलवार को छुट्टी के बाद स्कूल की बस बाजार क्षेत्र से गुजर रही थी, तभी तकनीकी खराबी के चलते बीच सड़क पर ही रुक गई। संकरी सड़क और दोनों ओर लगी दुकानों के कारण कुछ ही देर में वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इससे दोपहिया, चारपहिया वाहन और पैदल राहगीर जाम में फंस गए। काफी प्रयास के बाद भी बस स्टार्ट नहीं हुई। बस में बैठे स्कूली बच्चों को नीचे उतरकर बस में धक्का लगाना पड़ा। मौके पर मौजूद लोगों ने भी सहयोग किया, तब जाकर बस को किनारे किया जा सका और आधे घंटे बाद यातायात सामान्य हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें