फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda: 3.16 करोड़ के गबन में मंडी परिषद के छह सेवानिवृत्त अधिकारियों पर रिपोर्ट

Sun, 31 Aug 2025 10:40 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

3.16 करोड़ के गबन के मामले में मंडी परिषद के छह सेवानिवृत्त अधिकारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामला शहर कोतवाली में मंडी परिषद के उपनिदेशक निर्माण ने दर्ज कराया गया।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद तिंदवारी रोड के उपनिदेशक निर्माण ने शहर कोतवाली में छह सेवानिवृत्त अधिकारियों के खिलाफ तीन करोड़ 16 लाख 70 हजार 277 रुपये के गबन की रिपोर्ट दर्ज कराई है। अलीगढ़ निवासी उपनिदेशक निर्माण महेश कुमार खरे ने रविवार को शहर कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि बुंदेलखंड पैकेज के तहत विशिष्ट मंडी स्थल एवं ग्रामीण अवस्थापना केंद्रों की परियोजना में प्रयोग की जाने वाली विभिन्न प्रकार की स्टील मदों में बिना किसी औचित्य के रोक के बावजूद लोक निर्माण विभाग के एसओआर (दरों की अनुसूची) से अधिक निर्धारित करने पर अलीगढ़ के रामधार रामघाट रोड निवासी गोपाल शंकर (तत्कालीन अधीक्षण अभियंता जोन- 4) ने 79 लाख 17 हजार 569 रुपये, चंदौली के तिलक नगर निवासी एसएनपी यादव (तत्कालीन उपनिदेशक निर्माण) ने 52 लाख 90 हजार 132 रुपये 99 पैसे, लखनऊ के गोमती नगर निवासी हकीम सिंह (तत्कालीन उपनिदेशक निर्माण उरई) ने 65 लाख 52 हजार 63 रुपये, लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी निवासी केके गुप्ता (तत्कालीन उप निदेशक निर्माण) ने 26 लाख 39 हजार 189 रुपये, गाजियाबाद के कवि नगर निवासी सुरेश चंद्र गोयल (तत्कालीन उपनिदेशक निर्माण) ने 17 लाख 55 हजार 897 रुपये, लखनऊ के विष्णुलोक कालोनी निवासी एने गोयल (तत्कालीन उपनिदेशक निर्माण) ने 75 लाख 15 हजार 424 रुपये कुल मिलाकर तीन करोड़ 16 लाख, 70 हजार 277 रुपये 55 पैसे सरकारी धन का गबन किया है। शहर कोतवाल बलराम सिंह ने बताया कि बीएनएस की धारा 409 में रिपोर्ट दर्ज की गई है। विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें