बांदा जिले के मंडल कारागार में विचाराधीन बंदी अभिषेक सिंह ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। यह घटना बृहस्पतिवार की रात हुई। बंदी अभिषेक सिंह (28) अतर्रा थाना क्षेत्र के अरखन पुरवा का निवासी था। उसने कारागार परिसर स्थित गैस गोदाम के अंदर फंदा लगाया है। जेलर ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को सूचना दे दी गई है। अभिषेक सिंह को 11 मार्च 2026 को पॉक्सो एक्ट सहित कई धाराओं में जिला कारागार में निरुद्ध किया गया था।