फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda Nikay Chunav: विदाई से पहले बूथ पर वोट डालने पहुंची दुल्हन, शादी के गठबंधन की तरह लोकतंत्र को किया मजबूत

Thu, 11 May 2023 06:10 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

यूपी के बांदा जिले में संत तुलसी पब्लिक स्कूल के बूथ पर विदाई से पहले दुल्हन मतदान करने पहुंची। दुल्हन को मतदान केंद्र में देखकर हर किसी की निगाह उसी पर टिकी रही।
विज्ञापन
सन्त तुलसी पब्लिक स्कूल बूथ में वोट डालने आए नवदंपति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले में सात फेरे लेने के बाद दूल्हा दुल्हन को लेकर शहर के संत तुलसी पब्लिक स्कूल के बूथ पहुंचा। दुल्हन ने विदाई से पहले शहर की नई सरकार चुनने के लिए मतदान किया। इसके अलावा कुछ युवा मां और अन्य परिजनों के साथ वोट डालने पहुंचे। निकाय चुनाव के दौरान लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए परिवारों में जागरूकता दिखी।

विज्ञापन


बांदा में विदाई से पहले दुल्हन ने बूथ पर पहुंचकर मतदान किया। अतर्रा में अधिवक्ता ब्रह्मदत्त शुक्ला ने पत्नी रानी के साथ मतदान किया। भाजपा जिला संयोजक संजय सिंह पत्नी के साथ मतदान करने पहुंचे। इसी तरह एक केंद्र पर पति के साथ मतदान करने पहुंचीं रजनी में लोकतंत्र को मजबूत करने के साथ ही पति की सुरक्षा की चिंता व जागरूकता भी दिखी।

वह मतदान के बाद केंद्र के बाहर हाथ में हेलमेट लिए खड़ीं थी। पूछने पर बताया कि पति वोट डालने बूथ के अंदर गए हैं। अतर्रा के एक केंद्र पर इंजीनियरिंग के छात्र आयुष अपनी मां के साथ वोट डालने पहुंचे। इसी तरह एक पुलिस कर्मी वोट डालने के लिए अवकाश लेकर मतदान करने पहुंचा। कई और परिवार एक साथ वोटिंग करने पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें