फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda: मस्जिद की दीवार पर अराजकतत्वों ने लगाए पंजे के निशान, लिखे देवताओं के नाम

Tue, 03 Mar 2026 06:47 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

Banda News: पुलिस ने शिकायत पर एक खुराफाती को गिरफ्तार है। नाबालिगों को समझाकर छोड़ा।
विज्ञापन
मस्जिद की दीवार पर लगाए पंजे के निशान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होली व रमजान के त्योहार में माहौल खराब करने के उद्देश्य से कुछ अराजकतत्वों ने शहर कोतवाली क्षेत्र के दीन मोहम्मद मस्जिद मढ़ियानाका की दीवार पर काले कलर के हाथ के पंजे के निशान और देवताओं के नाम लिख दिए। इसकी जानकारी मोहल्लेवासियों ने एआईएमआईएम जिलाध्यक्ष अधिवक्ता वाजिद अली ने एक्स के जरिए पुलिस प्रशासन को दी। साथ फोन से भी अवगत कराया। मंगलवार को सुबह मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले। खुराफातियों को चिह्नित कर उन पर कार्रवाई की। शहर कोतवाल बलराम सिंह ने बताया कि प्रकरण की जांच की गई। इसमें कुछ बालिग और कुछ नाबालिग लड़के शामिल थे। नाबालिगों को डांट डपट कर समझाया गया है। एक खुराफाती को पकड़ लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें