रेस्टोरेंट में सिलिंडर फटने से लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
बांदा जिले में रेस्टोरेंट में सिलिंडर फटने से ब्लास्ट हो गया। हादसे में तीन बिजलीकर्मी समेत कई लोग झुलस गए। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। जानकारी मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। दमकल की दो गाड़ियों ने भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। झुलसे लोगों को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। गंभीर रूप से झुलसे छह लोगों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। घटना नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के रामलीला मैदान की है। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।