फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda: साली को बहलाकर साथ ले गया जीजा, अपहरण की रिपोर्ट दर्ज

Sun, 28 May 2023 07:57 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

बांदा जिले में घर से परीक्षा देने निकली साली को जीजा बहलाकर साथ ले गया। पिता ने दामाद पर अपहरण का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना बिसंडा थाना क्षेत्र की है। एक गांव निवासी किसान की 20 वर्षीय पुत्री छह मई को सुबह साढ़े सात बजे परीक्षा देने के लिए घर से निकली थी। उसके बाद से लापता है।

विज्ञापन


पिता ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसका बड़ा दामाद थनैल गांव निवासी मनरूप कुशवाहा उसकी पुत्री का अपहरण कर ले गया है। पिता की तहरीर पर बिसंडा थाने में मनरूप कुशवाहा के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष कृष्ण देव त्रिपाठी ने बताया कि पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें