फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda: शराब पीकर घर आने पर हुई कहासुनी में पति ने पत्नी को डंडों से पीटा, आहत महिला ने फंदा लगाकर दी जान

Sun, 25 Jun 2023 08:02 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
गौरा देवी की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बांदा जिले में शराब पीकर घर आने पर हुई कहासुनी में पति ने पत्नी को डंडों से पीट दिया। इससे आहत होकर पत्नी ने रविवार सुबह फंदा लगाकर जान दे दी। मृतका की मां ने पति पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में सूचना दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। चिल्ला थाना क्षेत्र के चकला गांव निवासी गौरा देवी (30) का शव रविवार को सुबह फंदे से लटका मिला।

विज्ञापन


परिजनों ने शव को फंदे से उतारकर चारपाई पर डाला और मृतका के मायके पक्ष को खबर दी। मायके हरवंशपुर गांव से आई मां छोटकलिया ने आरोप लगाया कि शनिवार की रात आठ बजे करीब मृतका का पति राजू निषाद शराब के नशे में घर आया था। शराब पीकर आने पर उसकी मेरी बेटी से कहासुनी हो गई। जिस पर पति ने उसे डंडों से पीटकर लहूलुहान कर दिया। मृतका के पीठ में डंडों की चोट के निशान भी हैं।

विज्ञापन

यह घटना मृतका ने फोन पर बताई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि मारपीट के बाद मृतका को फंदे से लटका दिया और खुदकुशी करने की खबर फैला दी। घटना की जानकारी पर चिल्ला थानाध्यक्ष प्रभुनाथ सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मृतका के साथ मारपीट की गई है। शरीर पर चोटों के निशान भी हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मृतका की मां की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें