नशे में रेल पटरी पर सोया व्यक्ति
- फोटो : अमर उजाला
शहर के लोहिया पुल रेल लाइन में सोमवार को दोपहर एक युवक नशे की हालत में पटरी में सो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, चित्रकूट की ओर से आई मालगाड़ी के चालक ने तेज हार्न भी बजाया, लेकिन वह नहीं उठा। इस दौरान चालक काे इमरजेंसी ब्रेक लगाना पड़ा। इस बीच मालगाड़ी रुकते-रुकते युवक से टकरा गई। जिससे वह गंभीर घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस को बुलाकर युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया। युवक शहर के कटरा मोहल्ले का रहने वाला बताया गया है। इंस्पेक्टर क्राइम विजय कुशवाहा ने बताया कि उन्हें घटना की सूचना नहीं है। जानकारी की जा रही है। उधर, स्टेशन प्रबंधक मनोज शिवहरे का कहना है उन्हें प्रकरण की जानकारी नहीं है।