फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुंदेलखंडी आरती बंगाली संस्कृति में प्रस्तुत कर बांधा समा

विज्ञापन
फोटो 03 बीएनडीपी 13- डांडिया नृत्य में शामिल युवतियां। संवाद - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। ‘उमंग डांडिया नाइट सीजन-16’ में बालिकाओं से लेकर बुजुर्ग महिलाएं तक गरबा और डांडिया में मौजमस्ती से सराबोर रहीं। देर रात तक समां बांधे महिलाओं ने बुंदेलखंडी आरती को बंगाली संस्कृति से जोड़कर प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

मैरिज हाल में आयोजित उमंग डांडिया नाइट आकर्षक रही। बड़ी तादाद में बालिकाओं और सजी धजी युवतियों ने विभिन्न सामूहिक नृत्य पेश किए। बुंदेलखंडी आरती में बंगाली संस्कृति से जुड़ा नृत्य सराहनीय रहा। बालिका आकृति, शिवानी, शुभांशी के 21 दीपक और थाली में खड़े होकर नृत्य आकर्षक रहे। महिलाओं ने चश्मा और छतरी लगाकर अपनी प्रतिभा दिखाई।
सामाजिक क्षेत्र सराहनीय योगदान करने वाली कुछ हस्तियों को सम्मानित भी किया गया। इनमें अमित सेठ भोलू, योग गुरु प्रकाश साहू, रोटी बैंक के रिजवान अली, जगमोहन सिंह, संगीताचार्य सत्यनारायण आदि शामिल रहे। भरत गुप्ता, शुभम गुप्ता, बसंत गुप्त आदि को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

शहर की वरिष्ठ महिला चिकित्सक डॉ. शबाना रफीक को भगवान महावीर की प्रतिमा स्मृतिचिह्न के रूप में देकर सम्मानित किया गया। जिला पंचायत पूर्व अध्यक्ष सरिता द्विवेदी, एडीएम उमाकांत त्रिपाठी, आशा सिंह, नुपुर चौहान, छाया सिंह, सीमा सिंह, शमीम बानो, आराधना शर्मा, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष वंदना गुप्ता, महिला आयोग सदस्य प्रभा गुप्ता, डा. मोनिका सक्सेना, मनोज जैन आदि उपस्थित रहे। संचालन पंकज रावत ने किया। मेजबान रश्मि गुप्ता निशा ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें