फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda: सांसद डिंपल यादव पर टिप्पणी को लेकर आक्रोश, सपा महिला सभा ने किया प्रदर्शन…एसपी को सौंपा ज्ञापन

Tue, 29 Jul 2025 03:40 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

Banda News: मैनपुरी सांसद पर अशोभनीय टिप्पणी को सपा महिला सभा ने प्रदर्शन कर एसपी को ज्ञापन सौंपा।  साथ ही, मौलाना की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन
सपा महिला सभा ने किया प्रदर्शन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले में समाजवादी पार्टी महिला सभा ने मैनपुरी सांसद पर अशोभनीय टिप्पणी को प्रदर्शन कर एसपी को ज्ञापन सौंपा। सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष अर्चना सिंह पटेल ने कहा कि पार्टी की वरिष्ठ नेता एवं मैनपुरी की सांसद  डिंपल यादव सदैव महिला सशक्तिीकरण, गरिमा और सम्मान की आवाज रही हैं। उनके विरूद्ध मौलान साजिद रशीदी द्वारा हाल ही में एक सार्वजनिक मंच पर अशोभनीय, अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है। यह टिप्पणी न केवल एक सम्मानित महिला सांसद का अपमान है, बल्कि समस्त महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाली है। यह बात महिलाओं के प्रति दुर्भावना और असम्मान फैलाने की नियत से की गई है, जो कि भारतीय संविधान, महिला सम्मान और विधि व्यवस्था का खुला उल्लंघन है। मौलाना की गिरफ्तारी की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें