फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda Accident: दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत, पांच लोग घायल

Mon, 15 May 2023 06:06 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

यूपी के बांदा जिले में सड़क हादसा हुआ। दो बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई। जबकि पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
मृतक महेश की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले में दो बाइकों की भिड़ंत में एक बाइक पर सवार दो मौसेरे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक की जिला अस्पताल लाते समय मौत हो गई। हादसा अतर्रा थाना क्षेत्र में इंजीनियरिंग कॉलेज के पास हुआ। घटना में दोनों बाइकों पर सवार चार अन्य लोग भी घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


अतर्रा थाना क्षेत्र के खम्हौरा गांव निवासी महेश (27) रविवार की शाम मौसेरे भाई साधौपुर निवासी मुन्ना (23) के साथ बाइक से अतर्रा सब्जी लेने आए थे। बाइक मुन्ना चला रहा था। वह हेलमेट लगाए था। महेश पीछे बैठा था। गांव लौटते समय अतर्रा इंजीनियरिंग कॉलेज के पास सामने से आई दूसरी बाइक से भिड़ंत हो गई। दूसरी बाइक पर तीन लोग सवार थे। हादसे में पीछे बैठा महेश गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक चला रहे मुन्ना को हेलमेट लगाए होने से कम चोट आई।

राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने दोनों को सीएचसी अतर्रा में भर्ती कराया। यहां से डॉक्टर ने महेश को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने से पहले महुआ के पास उसने दम तोड़ दिया। मुन्ना सीएचसी में भर्ती है। उधर, दूसरी बाइक के सवार तीन लोग प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराने चले गए।
विज्ञापन


पिता रामसनेही ने बताया कि परिवार में पत्नी शिवदेवी और दो पुत्रियां हैं। वह सूरत में मजदूरी करता था। लॉकडाउन से गांव में ही था। गांव में बेलदारी का काम करता था। इंस्पेक्टर मनोज शुक्ला ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें