फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda Accident: दंपती को ट्रक ने मारी टक्कर, महिला की मौत, किसान घायल

Sat, 12 Apr 2025 06:06 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पचोखर गांव के पास सड़क में शनिवार को ट्रक ने साइकिल सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में मुन्नी की ट्रक के नीचे आकर कुचलकर मौके पर ही मौत हो गई। जबकि रामशरन मामूली घायल हो गया। ग्रामीणों ने घायल को नरैनी सीएचसी पहुंचाया। पति रामशरन ने बताया कि वह साइकिल से तड़के अपनी पत्नी के साथ गांव में ही स्थित खेत गेहूं की कतराई के लिए जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ है। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से भाग निकला है। कोतवाली प्रभारी अतर्रा प्रेमपाल ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें