फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda: युवक ने कमरे में फांसी लगाकर जान दी, परिजनों में मचा कोहराम

Mon, 18 Nov 2024 11:39 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

Banda News: युवक ने अपने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन आत्महत्या की वजह नहीं बता पाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो व बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तिंदवारी थाना कस्बा के रामनगर निवासी एक युवक ने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक के पिता जगराम बांदा में लेखपाल हैं। उन्होंने बताया कि अभिषेक (25) कस्बे के मकान में था और अविवाहित था। रविवार को वह एक निमंत्रण में बांदा चले गए थे। सुबह जब घर लौटे तो देखा कि बेटा पंखे में दुपट्टे का फंदा लगाकर लटका हुआ है। पिता बेटे की मौत का कारण नहीं बता पाए। मृतक दो भाइयों में सबसे छोटा था। वह रेलवे में भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहा था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि मृतक के पिता ने घटना की जानकारी दी। पुलिस व फील्ड यूनिट ने मौके पर पहुंच कर जांच की है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें