फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलवंत हत्याकांड: अभियोजन गवाह से बचाव पक्ष की जिरह पूरी

Fri, 05 Jul 2024 10:34 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। बलवंत हत्याकांड के मामले में की सुनवाई अपर जिला जज पंचम की अदालत में चल रही है।शुक्रवार को मामले में तत्कालीन एसओजी प्रभारी सहित छह आरोपियों की ओर से अभियोजन गवाह से बचाव पक्ष ने जिरह पूरी की। अब अदालत ने सुनवाई के लिए अगली तिथि निर्धारित की है।
विज्ञापन

शिवली कोतवाली क्षेत्र के सरैंया लालपुर निवासी बलवंत की रनियां थाने में 12 दिसंबर 2022 को पुलिस की पिटाई से मौत हो गई थी। मामले में तत्कालीन एसओजी प्रभारी सहित आठ पुलिस कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया था। मामले की सुनवाई अपर जिला जज पंचम पूनम सिंह की अदालत में चल रही है। वादी पक्ष के अधिवक्ता ने बताया कि शुक्रवार को मामले में आरोपी तत्कालीन एसओजी प्रभारी प्रशांत कुमार गौतम, तत्कालीन शिवली थाना प्रभारी राजेश सिंह, सिपाही अनूप कुमार, दुर्वेश कुमार, सोनू यादव व प्रशांत कुमार पांडेय की ओर से बचाव पक्ष ने अभियोजन गवाह पोस्टमार्टम करने वाले डॉ. दीपेंद्र उत्तम से अपनी जिरह पूरी कर ली है। अब अदालत ने मामले में सुनवाई के लिए 8 जुलाई की तिथि नियत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें