फिल्म के मुहूर्त पर पहुंचे शिवपाल, रवि किशन और अनारा गुप्ता
- फोटो : अमर उजाला
इटावा में फिल्म ‘बाबरी मस्जिद’ के मुहूर्त पर अभिनेता और नेता दोनों एक ही मंच साझा करते हुए दिखे। इटावा क्लब में मुहूर्त कार्यक्रम के दौरान भोजपुरी स्टार रविकिशन, कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव, एक्ट्रेस संभावना सेठ और अनारा गुप्ता मौजूद रहीं। फिल्म के निर्माता धीरेंद्र चौबे इटावा के ही हैं। बाबरी मस्जिद-एक प्रेम कथा इस फीचर फिल्म का टाइटल रखा गया है। फिल्म में खेसारी लाल यादव भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म की शूटिंग इटावा समेत आसपास के जिलों में होगी।