फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raju Shrivastava: राजू के उपचार पर बाबा की अभद्र टिप्पणी, आक्रोशित परिजनों ने जाहिर की नाराजगी

Wed, 24 Aug 2022 11:10 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव बीते कई दिनों से अपनी सेहत को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस बीच उनके इलाज का मजाक उड़ाने का मामला सामने आया है। आरोप कानपुर के एक बाबा पर लगा है। राजू के परिवार ने बाबा के बयान पर नाराजगी जताई है।
विज्ञापन
raju srivastava - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में सोशल मीडिया पर राजू श्रीवास्तव के उपचार पर व एम्स के डॉक्टरों पर टिप्पणी करते एक बाबा का वीडियो वायरल हुआ है। इस पर राजू श्रीवास्तव के परिजनों ने गुस्सा जाहिर किया है। राजू के पीए गर्वित नारंग ने बुधवार को पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड व एडीजे भानू भास्कर से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन

अमर उजाला इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वहीं उनकी हालत को लेकर एम्स के डॉक्टरों ने स्थिर बताया है। राजू के शरीर में अभी कोई हलचल नहीं हो रही है। मगर उनके मस्तिष्क के सूजन को कम कर ली गई है। वहीं संक्रमण भी दिन पर दिन कम हो रहा है।
गर्वित ने बताया कि उनकी हालत को लेकर पूरा देश चिंतित है। सभी लोग उनके स्वास्थ्य की दुआं कर रहे है। फिल्म जगत के लोग भी लगातार परिजनों से संपर्क कर रहे है। शहर के अंदर भी जगह-जगह हवन पूजन कर उनके स्वास्थ्य होने की कामना की जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसका असर भी देखने को मिल रह है। ऐसे ही लोगों ने प्रार्थना की तो राजू श्रीवास्तव जल्द ही एम्स से ठीक होकर वापस लौटेंगे और हम सब को हंसाएंगे। डॉक्टरों की टीम भी लगातार उनकी निगरानी कर रही है। हर एक गतिविधियों पर उनकी नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें