फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: इंट्राम्यूरल फुटबॉल में आजाद ने शिवाजी को 3-0 से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय में शनिवार को इंट्राम्यूरल फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह शारीरिक शिक्षा विभाग की ओर से एकलव्य स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के फुटबॉल मैदान पर हुआ। इसमें चारों हाउस की टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल में आजाद हाउस ने शिवाजी हाउस को 3-0 से हराकर खिताब जीता। पहले सेमीफाइनल में आजाद हाउस ने भगत सिंह हाउस को 5-0 से पराजित किया, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में शिवाजी हाउस ने महाराणा प्रताप हाउस को 4-2 से शिकस्त देकर फाइनल में प्रवेश किया। पीयूष पनिका को सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर, राजवीर सिंह को सर्वश्रेष्ठ अटैकर, दीपिका को सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी और प्रत्यूष त्रिपाठी को सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर चुना गया। डॉ. प्रभाकर पांडेय और सौरभ तिवारी ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। विभागाध्यक्ष डॉ. श्रवण कुमार यादव, डॉ. आरपी सिंह, अभिषेक मिश्रा, धर्मेंद्र कुमार चौहान, अश्विनी मिश्रा, मोहित तिवारी और राहुल दीक्षित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें