कानपुर। सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में शनिवार को जिलाधिकारी ने अधिकारियों संग समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि 23 सितंबर को 10वां राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस मनाया जाएगा। इसकी थीम आयुर्वेद जन जन के लिए पृथ्वी के कल्याण के लिए रहेगी। मुख्य कार्यक्रम सरसैया घाट पर होगा जहां आयुर्वेदिक प्रदर्शनी भी लगेगी। वहीं, सभी आयुर्वेदिक चिकित्सालयों में स्वास्थ्य शिविर, योग सत्र, औषधीय पौधों का वितरण किया जाएगा। विद्यालयों में क्विज प्रतियोगिताएं आयोजित कर विद्यार्थियों को आयुर्वेद का महत्व समझाया जाएगा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन, डॉ. कप्तान सिंह, बीएसए सुरजीत सिंह, डीपीआरओ मनोज कुमार आदि मौजूद रहे। (संवाद)