फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: जमीन के विवाद में चली कुल्हाड़ी, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। नरवल थानाक्षेत्र के शिशुपुर में जमीन के विवाद में रविवार शाम दो पक्षों में मारपीट हो गई। साथ ही कुल्हाड़ी और लाठी-डंडे चल गए। एक पक्ष से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। शिशुपुर गांव निवासी पप्पू ने पुलिस को बताया कि उनके मकान का निर्माण चल रहा है। रविवार शाम करीब सात बजे वह अपने दूसरे मकान से निर्माणाधीन मकान को देखने गए थे। दूसरे पक्ष से वहां मौजूद बाबूलाल से जमीन के विवाद में कहासुनी शुरू कर दी। विवाद बढ़ते ही दोनों पक्षों से मोती, रामविशाल, कप्तान, अमरपाल, कन्हैयालाल मोती के साले अमर के बीच मारपीट और कुल्हाड़ी और डंडे चल गए। इसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। नरवल थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि घायलों को सीएचसी भेजा गया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उर्सला रेफर कर दिया गया। तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें