फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: हाईवे पर खड़े ट्रक में घुसा ऑटो, सात घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। थाना क्षेत्र के ग्राम बिरारी स्थित एक स्कूल के पास बुधवार शाम एक सवारी ऑटो सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसा। हादसे में ऑटो सवार सात लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बताया गया कि शाम करीब पांच बजे ऑटो इटावा से बकेवर की ओर जा रहा था। एसआरएलटी स्कूल के पास पहुंचते ही ऑटो अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार यात्री घायल हो गए। घायलों में भूपेंद्र (25) निवासी औरैया, विष्णु (30) व पिंटू (30) निवासी बंसरी, दिवाकर (64) व उनकी पत्नी संध्या (57) निवासी काकरिया, पुष्पेंद्र (27) निवासी जगमोहनपुर तथा अनिल (70) निवासी हैदरपुर, औरैया शामिल हैं। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारू करा दिया गया है। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई की बात कही। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें