फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सड़क हादसे में घायल ऑटो चालक की इलाज के दौरान मौत

Thu, 15 Oct 2026 01:49 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरा। थाना क्षेत्र के पीतमपुर गांव के पास मंगलवार की 10 बजे रात कानपुर-इटावा हाईवे पर ऑटो आगे चल रहे ट्रक से टकरा गया था। हादसे में सिकंदरा के अशोक नगर निवासी निर्मल (35) पुत्र किशन दत्त व विकास नगर निवासी अमित कटियार (42) घायल हो गए थे। भाई राकेश ने बताया कि हादसे में घायल हुए दोनों लोगों को एंबुलेंस से सीएचसी सिकंदरा में भर्ती करवाया गया था। यहां देर रात को उपचार के बाद डॉक्टर ने भाई निर्मल को डिस्चार्ज कर घर भेज दिया। घर पहुंचने पर भाई की दोबारा हालत बिगड़ी तो परिजन उसे औरैया के जिला अस्पताल ले गए। वहां इलाज के दौरान बुधवार सुबह भाई ने दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद बुधवार शाम को परिजन शव घर ले आए। बृहस्पतिवार सुबह शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। सिकंदरा थानाध्यक्ष सुधाकर सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें