जसवंतनगर। जसवंतनगर से छिमारा की ओर जा रहे तेज रफ्तार ऑटो ने सामने आ रही बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोग गंभीर घायल हो गए। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायलों को सैफई आयुर्विज्ञान विवि रेफर किया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो में बैठे इस्माइल (60) और मोहम्मुद्दीन (35) गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि बाइक सवार पुनीत (30) भी बुरी तरह चोटिल हो गया। ऑटो में क्षमता से अधिक सवारियां बैठी हुईं थीं। हादसे के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वहीं, दुर्घटना के बाद ऑटो चालक मौके से ऑटो सहित सवारियों को लेकर भाग निकला। (संवाद)