अॉरीटा हर्बल कंपनी ने अपने नए शोरूम का शुभारम्भ बर्रा-8 में किया। अॉरीटा वेलनेस सेंटर में स्किन ट्रीटमेंट, हेयर ट्रीटमेंट और मेकअप का कोर्स कराया जाएगा। कंपनी के डायरेक्टर उमेश यादव ने फीता काटकर सेंटर का उद्घाटन किया। सेंटर की अोनर ज्योति यादव ने बताया कि कोर्स कराने के साथ-साथ महिलाअों को रोजगार उपलब्ध कराने पर भी जोर रहेगा। इस मौके पर अभय सिंह, ब्रिजेश यादव, अंकुर कुमार आदि मौजूर रहे।