फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: ट्रेन की चपेट में आया युवक ,हादसे में दोनों पैर कटे, मेडिकल कॉलेज रेफर, आरपीएफ जांच में जुटी

Thu, 02 Apr 2026 09:31 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

Auraiya News: औरैया के फफूंद थाना क्षेत्र के गांव पाता स्थित रेलवे स्टेशन पर गुरुवार शाम करीब साढ़े सात बजे एक 30 वर्षीय युवक एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में युवक के दोनों पैर कट गए, जिससे उसकी हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घायल की पहचान हरिओम निवासी लोहरई, जनपद जालौन के रूप में हुई है। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस व एम्बुलेंस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस ने घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दिबियापुर में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। आरपीएफ फफूंद के उपनिरीक्षक मुकेश कुमार ने बताया कि युवक ट्रेन से गिरा या स्वयं कूदा, इसकी जांच की जा रही है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें