फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: महिला के साथ युवक ने किया दुष्कर्म, पति के आने पर भागा, मुकदमा दर्ज

Mon, 10 Jul 2023 06:54 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

औरैया जिले में कुदरकोट थाना क्षेत्र के गांव में एक घटना सामने आई है। जहां शनिवार की दोपहर महिला के साथ ऐ युवक ने दुष्कर्म किया। पति के घर आने पर आरोपी मौके से भाग निकला। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।

विज्ञापन


सोमवार को कुदरकोट थाना पहुंची महिला व उसके पति ने पूरा मामला पुलिस को बताया। पीड़िता ने बताया कि शनिवार दोपहर 12 बजे के करीब उसके दोनों बच्चे स्कूल से घर लौटे थे। बच्चों के घर आने पर जैसे ही उसने दरवाजा खोला उसी दौरान इटावा जनपद के भरथना थाना क्षेत्र का नगला हीरे निवासी श्यामवीर उर्फ पिंटू अंदर घुस आया। आरोप लगाया कि उसे जबरन पकड़कर कमरे में खींच ले गया।

जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इसी दौरान उसका पति घर आ गया। पति को देख आरोपी भाग खड़ा हुआ। कुदरकोट थानाध्यक्ष मूलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि महिला के परिजन व आरोपी के परिजन से पूछताछ की जा रही है। आरोपी महिला के मायके के पड़ोसी गांव का निवासी है। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें