फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: जहरीला कीड़ा काटने से युवा किसान की मौत, परिजनों में कोहराम

Mon, 29 Apr 2024 02:28 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

यूपी के औरैया जिले में जहरीला कीड़ा काटने से किसान की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
स्वदेश राजपूत की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले में फफूंद क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवा किसान को मूंगफली की फसल में पानी लगाते समय जहरीले कीड़े ने काट लिया। जिससे किसान खेत पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा। नजदीक के खेतों में पानी लगा रहे किसानों ने उसे पानी में पड़ा देखा तो परिजनों की सूचना दी। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। युवा किसान की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी और मां का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें