औरैया जिले की दिव्यापुर रोड स्थित नगर पालिका इंटर कॉलेज में मंगलवार सुबह उसे समय हड़कंप मच गया। जब कॉलेज में घुसकर एक शिक्षक की पिटाई कर दी गई। शिक्षक ने नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता के बेटे अभिषेक गुप्ता पर आरोप लगाया है। जानकारी पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायल शिक्षक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा है। पुलिस जांच में 10 की छात्रा को डांटने की बात सामने आई है।