फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: दरोगा व सिपाही पर दर्ज हुई छेड़छाड़ की रिपोर्ट, पढ़ें पूरा मामला

Mon, 20 Mar 2023 05:25 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

यूपी के औरैया जिले में महिला के साथ छेड़खानी करने के मामले में एसपी ने सख्त कदम उठाते हुए दरोगा और सिपाही के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले के दिबियापुर में प्लास्टिक सिटी चौकी के दरोगा ने चौकी में खाना बनाने वाली महिला के साथ अश्लील हरकत की। जब महिला ने खाना बनाने से इनकार किया तो उसके पति के खिलाफ झूठा मुकदमा लिख दिया। पीड़ित की शिकायत के बाद एसपी ने सख्त कदम उठाते हुए दरोगा और सिपाही के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए। दिबियापुर पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन


क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसने कंचौसी पुलिस चौकी पर करीब एक वर्ष तक खाना बनाकर सेवा की। बाद में वहां काम छोड़ दिया। इसी कारण पुलिस चौकी प्लास्टिक सिटी के पुलिस वाले उसे जानते पहचानते हैं। कुछ दिन पहले प्लास्टिक सिटी के दरोगा यशवीर सिंह ने बुलाया और मुझसे खाना बनाने के लिए कहा। इस पर उसने पत्नी को खाना बनाने के लिए भेजना शुरू कर दिया।

करीब एक सप्ताह खाना बनाया। आरोप लगाया कि इसी बीच दरोगा यशवीर सिंह उसकी पत्नी से अश्लील हरकत, छेड़खानी करने लगे। यह बात पत्नी ने पति को बताई तो उसने अपनी पत्नी को वहां जाने से मना कर दिया। दरोगा ने पीड़ित को धमकी दी कि यदि पत्नी को खाना बनाने नहीं भेजोगा तो किसी दिन जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन


आरोप लगाते हुए बताया कि पांच मार्च की शाम करीब साढ़े आठ बजे चौकी प्लास्टिक सिटी के दरोगा यशवीर सिंह व सिपाही धर्मेन्द्र कुमार आए और साथ में ले गए। थाने ले जाकर उसे बैठा दिया गया। दरोगा ने जाति सूचक गलियां दीं। सात मार्च को पीड़ित को पता चला कि उसके खिलाफ 16 देशी क्वार्टर दिखाकर फर्जी मुकदमा लिख दिया। एएसपी दिगंबर कुशवाहा ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई, जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें