फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya Nikay Chunav: कड़ी निगरानी में सात निकायों की मतगणना शुरू, भाजपा और निर्दलीय प्रत्याशी के बीच मारपीट

Sat, 13 May 2023 09:35 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

Auraiya News: जिले में कड़ी निगरानी में सात निकायों की मतगणना शुरू हो चुकी है और 10 बजे से परिणाम आने लगेगा। इस बीच भाजपा प्रत्याशी मधु पांडेय और निर्दलीय प्रत्याशी राजन तिवारी के बीच काउंटिंग के दौरान झड़प हो गई है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया निकाय चुनाव में किस्मत अजमाने वाले अध्यक्ष पद के 80 प्रत्याशियों और 526 सभसदों के भाग्य का फैसला आज होगा। सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो गई है। पहले डॉक पतपत्रों की गिनती होने कराई जा रही है। पहले राउंड का परिणाम 10 बजे तक आ जाएगा।

विज्ञापन

अध्यक्ष पद के लिए 124 व सभासद के 124 टेबलों का प्रयोग किया ज रहा है। अधिकतम पांच राउंड में मतगणना होगी। सुरक्षा के लिए केंद्रीय सुरक्षा बल के साथ भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। मतगणना के दौरान लोग तलाशी लेकर भेजे जा रहे है।  केंद्रों के बाहर भीड़ एकत्र नहीं होने दी जा रही है।।
इन स्थानों पर होगी मतगणना

  • नगर पालिका परिषद औरैया की तिलक इंटर कॉलेज, औरैया।
  • नगर पंचायत फफूंद व दिबियापुर की चौधरी विशंभर सिंह बालिका इंटर कॉलेज, औरैया।
  • नगर पंचायत बाबरपुर-अजीतमल व अटसू की जनता इंटर कॉलेज, अजीतमल।
  • नगर पंचायत बिधूना व अछल्दा की गजेंद्र सिंह पब्लिक इंटर कॉलेज, बिधूना।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा और निर्दलीय प्रत्याशी के बीच मारपीट
औरैया नगर पालिका के बदनपुर वार्ड से भाजपा प्रत्याशी मधु पांडेय और निर्दलीय प्रत्याशी राजन तिवारी के बीच काउंटिंग के दौरान झड़प हो गई है। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट के दौरान दोनों पक्ष घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें