इसके बाद सभी अध्यापक अपने-अपने घर चले गए। देर शाम तक बेटे के घर न पहुंचने पर परिजन उसकी खोज में आसपास के गांव व मोहल्लों में ढूंढते रहे। सारी रात बेटे के न मिलने पर पिता मायूस होकर घर लौट गया। दूसरे दिन सुबह जब विद्यालय का ताला खुला और लगभग नौ बजे शौचालय का ताला खोला गया। तभी अंदर से निकलकर छात्र भागता हुआ अपने घर पहुंचा और सारी घटना की जानकारी परिजनों को दी।
बावजूद इसके ग्रामीणों के डर से परिजन मामले को दबाए रहे। रविवार को यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही सीओ बिधूना ने पीड़ित परिजनों से उनके घर पहुंचकर घटना की जानकारी ली साथ ही तहरीर लेकर प्रधानाध्यापक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में सीओ बिधूना ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।