फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: प्रधान के घर बदमाशों का धावा, पत्नी को बंधक बनाकर की लूटपाट, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 11 Apr 2023 10:42 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
मौके पर जानकारी करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

औरैया जिले में अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर तुमरिहा में सोमवार रात नकाबपोश बदमाशों ने धावा बोल दिया। प्रधान की पत्नी को बंधक बना कर नगदी व आभूषण लूट ले गए। घटना के समय प्रधान परिवार के अन्य सदस्यों के साथ बौद्ध कथा में शामिल होने गए थे। लूटपाट की जानकारी पर एसपी ने मौके पर पहुंच छानबीन की।

विज्ञापन


ग्राम प्रधान समरथ सिंह ने बताया कि सोमवार रात वह पास के गांव पुरवा उदयत में बौद्ध कथा कार्यक्रम में थे। घर पर पत्नी कमला देवी अकेली थी। रात एक बजे के करीब पड़ोसियों ने बदमाशों द्वारा लूटपाट किए जाने की जानकारी दी। घर पहुंचने पर पत्नी चारपाई में रस्सी से बंधी पड़ी मिली। पत्नी ने बताया कि छत से आए कुछ नकाबपोश लोगों ने मारपीट करने के बाद उसे बांध दिया और घर पर रखे 50 हजार रूपये, कीमती जेवरात ले गए। घटना की जानकारी पर एसपी चारु निगम मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। एसपी ने बताया कि खुलासे के लिए टीमें लगाई गईं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें