फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: फंदे से लटका मिला होमगार्ड का शव, पुलिस जांच में जुटी

Mon, 12 Jun 2023 05:21 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
कृष्ण स्वरूप की फाइल फोटो व घटना स्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

औरैया जिले में बिधूना कोतवाली क्षेत्र के चंदैया गांव में सोमवार सुबह एक होमगार्ड का शव फंदे पर लटका मिला। पत्नी और बेटे ने शव लटका देख पड़ोसियों को और पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने साक्ष्य जुटाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। चंदैया निवासी कृष्ण स्वरूप राजपूत(54) पुत्र पंचल लाल बिधूना की कंपनी नंबर-7 में होमगार्ड था।

विज्ञापन


पिछले कुछ दिनों से वह ड्यूटी नहीं कर रहा था। सोमवार सुबह उसका शव कमरे के अंदर छत के कुंडे में रस्सी के सहारे फंदे पर लटका मिला। बेटे हिमांशु ने पिता का शव देखकर शोर मचाया। इस पर पत्नी व बेटियां भी मौके पर पहुंची। घर वालों ने शव फंदे पर लटका देख चीखना चिल्लाना शुरू कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पड़ोसी भी पहुंच गए और पुलिस को जानकारी दी।

होमगार्ड के फंदे पर लटके होने की जानकारी मिलते ही कोतवाली प्रभारी ललित कुमार, सीओ बिधूना महेंद्र प्रताप सिंह फोरेंसिक टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए और परिजनों से पूछताछ की। मृतक के बेटे हिमांशु ने बताया कि पिता शाम को रुरुगंज गए थे। परिवार के अन्य लोग पड़ोस में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने चले गए। देर रात सभी जब लौटे तो पिता कमरे में सोने चले गए। सुबह जब उठे तो उनका शव फंदे पर लटका मिला। पति के मौत के बाद पत्नी शकुंतला देवी व बेटी ज्योति, मधु, अर्चना का रो-रोकर बुरा हाल था। कोतवाली प्रभारी ललित कुमार ने बताया कि घटना का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ होगी। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें