फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: चोरी की दो कारों के साथ पांच चोर गिरफ्तार, कई घटनाएं भी स्वीकारी

Tue, 03 Jan 2023 06:36 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में गैंग के पांच चोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

औरैया जिले में फफूंद पुलिस ने चोर गैंग के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी की दो कारें बरामद की गई हैं। अजीतमल सीओ भरत पासवान और फफूंद थानाध्यक्ष पंकज मिश्रा पुलिस बल के साथ फफूंद-औरैया मार्ग पर सोमवार रात गश्त पर थे। पढ़ीन पुल पर औरैया की तरफ से दो लक्जरी कारें आती दिखाई दीं।

विज्ञापन


चेकिंग के दौरान पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो कार सवार भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों कारों से पांच युवकों को पकड़ लिया। सीओ भरत पासवान ने बताया कि पूछताछ में पकड़े गए युवकों ने अपने नाम विश्व बैंक कर्रही रोड थाना बर्रा कानपुर निवासी रोहित, बर्रा आठ-ई ब्लाक केडीएमए स्कूल के पास निवासी बाबी चक, औरैया सदर कोतवाली क्षेत्र के कखावतू निवासी कुनाल उर्फ गोपाल त्रिपाठी, बर्रा आठ कानपुर निवासी सलमान उर्फ अरमान व सदर कोतवाली क्षेत्र के प्रेमानंद आश्रम निवासी राम औतार उर्फ लल्ले पाल बताया।

सीओ ने बताया कि दोनों कारें भी चोरी की पाई गईं। इसमें एक होंडा सिटी कार 22 दिसंबर की रात फफूंद के बाबा पुरवा से चुराई गई थी। पूछताछ में गैंग के सदस्यों ने बताया कि उन्होंने 20 दिन पूर्व फफूंद कसबे के कटरा हेमनाथ स्थित एक घर और औरैया के मोहल्ला सत्तेश्वर, तिलक नगर स्थित दो घरों से नकदी व जेवर चोरी किए थे। साथ ही थाना बिधूना के गांव बड़े का पुरवा से 14 बकरे भी चोरी करने की घटना को स्वीकार की है।
विज्ञापन


तलाशी में युवकों के पास 17 हजार रुपये नकद, लोहे का कटर, दो सब्बल व चिमटा और 12 चाबियों के गुच्छे भी बरामद हुए हैं। बताया कि घटना में शहर के कांशीराम कॉलोनी निवासी इनके एक साथी सोहिल उर्फ हलऊ भी वांछित है। जिसकी तलाश में पुलिस लगी हुई है। सभी पर पहले से भी अपराधिक मुकदमें दर्ज हैं। सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें