फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया: शॉर्ट सर्किट से हैंडलूम दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जला, 2 घंटे की मशक्कत के बाद दमकल ने पाया काबू

Sat, 17 Jun 2023 07:59 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

यूपी के औरैया जिले में ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी से पास स्थित हैंडलूम की दुकान में भीषण आग लग गई। आग से लाखों का सामान जल गया।
विज्ञापन
हैंडलूम में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले में बिधूना कस्बा के दिबियापुर रोड पर रखे ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी से पास स्थित हैंडलूम की दुकान में शनिवार तड़के तीन बजे आग लग गई। लपटें उठती देख आसपास के लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकल के पहुंचने तक दुकान में रखा लाखों रुपये कीमत का सामान जल गया। वहीं आग लगने से पड़ोस में बने एक मकान की छत भी चटक गई। चार दमकल गाड़ियों ने करीब दो घंटे बाद आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


घटना को लेकर रुरुगंज निवासी दुकान मालिक संजीव गुप्ता ने बताया कि बिधूना के दिबियापुर रोड पर न्यू हरियाणा हैंडलूम के नाम से उसकी दुकान है। शनिवार सुबह तीन बजे के करीब अचानक ट्रांसफार्मर से हुए शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी दुकान में जा गिरी। इससे दुुकान में आग लग गई। लपटें उठतीं देख मोहल्ले के लोगों ने उसे व पुलिस को सूचना दी।

उधर आग की तेज लपटें देख मोहल्ले के लोग आग बुझाने का प्रयास करते, इससे पहले ही आग भड़क गई। पीड़ित दुकानदार संजीव गुप्ता ने बताया कि आग लगने से उसका करीब 40 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं दुकान के बगल में रंजीत शर्मा के मकान में भी आग की लपटों के कारण दरारें पड़ गई है। दमकल की चार गाड़ियों ने पहुंच कर आग पर काबू पाया। कोतवाली प्रभारी ललित कुमार ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस बल के साथ पहुंचकर दमकल की गाड़ियों को मंगवा कर आग को बुझाया गया है। आग से नुकसान का आकलन करने के लिए तहसील प्रशासन को सूचना दे दी गई है।

दो घंटे मोहल्ले में मची रही अफरातफरी
शनिवार सुबह तीन बजे के करीब अचानक से लगी आग ने मोहल्ले के लोगों को दहशत से भर दिया। हैंडलूम दुकान से निकलती लपटों से पड़ोसी मकान चपेट में न आ जाएं इसे लेकर लोग पानी का छिड़काव व अन्य जरूरी उपाय करते रहे। सूचना पर पहुंची दमकल की टीम भी इस काम में जुटी। पड़ोस के मकानों में रह रहे लोग भय के बीच बाहर निकल आए। गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। चीख-पुकार के बीच दो घंटे बाद लोगों का राहत मिल सकी।
विज्ञापन

जर्जर तारों में रोजाना होती स्पार्किंग, बिजली कर्मी नहीं लेते सुध
कस्बा में जर्जर तारों से स्पार्किंग की घटना आम हो चुकी है। मरम्मत कार्य न होने की वजह से ट्रांसफार्मर से लेकर बिजली के तार हादसे का सबब बन रहे है। शनिवार तड़के हुए घटना के बाद लोगों में बिजली विभाग के अधिकारियों के प्रति नाराजगी रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें