पीड़ित ने बताया कि तीनों अज्ञात लोग उसके पास आए और उन्होंने उसके गले में पड़ा आई-कार्ड छीन लिया। इस पर उसने आरोपी की कार की फोटो खींच ली। इससे नाराज आरोपियों ने उसे कार में डाल लिया और बिरिया-कमालपुर के बीच में सुनसान जगह ले गए। जहां आरोपियों ने उसके साथ बुरी तरह मारपीट की। आरोपी उसका मोबाइल, पत्नी का आधार कार्ड, पैनकार्ड, एटीएम व दो हजार रुपये भी लूटकर कर भाग निकले।
पीड़ित ने बताया कि इस पर उसने वहां से गुजर रहे एक राहगीर को रोक कर उसके फोन से पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने 100 शैया जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, पुलिस ने घटना के खुलासे को लेकर कई लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले रखा है। कोतवाली प्रभारी पंकज मिश्रा ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। बताया कि जल्द ही पुलिस घटना का खुलासा कर लेगी।